छितौनी इंटर कॉलेज में मनाया गया ‘नो व्हीकल डे’
ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को छितौनी इंटर कॉलेज में ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचाओ अभियान के समर्थन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने निजी वाहनों का प्रयोग नहीं किया और सार्वजनिक वाहनों से विद्यालय पहुंचे।
विद्यालय परिसर में शनिवार को किसी भी निजी वाहन का प्रवेश नहीं हुआ। इस दौरान छात्रों को भी ईंधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह सहित शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

