पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

कुशीनगर।
जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रविंद्र नगर धूस पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रविंद्र नगर धूस पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं सघन तलाश के आधार पर अभियुक्त रितेश प्रसाद पुत्र वकील प्रसाद निवासी तेजवलिया थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रविंद्र नगर धूस में अपराध संख्या 62/2026 के तहत धारा 137(2), 64(1) बीएनएसएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। मामले में अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ कर मेडिकल एवं अन्य विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी एसएसआई सूर्यभान यादव, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल रामबेलाश बिंद प्रमोद सिंह एवं चंदन चौहान शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Post

Leave a Comment