फाजिलनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मथौली में बांटी गई मिठाई

फाजिलनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मथौली में बांटी गई मिठाई

सच्ची रिपोर्ट
प्रदुम्न सिंह कुशीनगर

मथौली, कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही की जीत पर मथौली क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।

इस दौरान उपचुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा के निवर्तमान महामंत्री एवं मनोनीत सभासद राणा प्रताप राव को सभासद हेमंत सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
राणा प्रताप राव ने कहा कि यह जीत भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों, संगठन की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद राणा प्रताप राव, सभासद हेमंत सिंह, आशुतोष कुमार त्रिपाठी, रामगोपाल वर्मा, रोहित वर्मा,महेन्द्र साहनी,हरेन्द्र सिंह, राजाराम गुप्ता समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Comment