फाजिलनगर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी अवधेश सिंह के समर्थन में नेताओं की अपील तेज

फाजिलनगर उपचुनाव: सपा प्रत्याशी अवधेश सिंह के समर्थन में नेताओं की अपील तेज


कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी अवधेश सिंह के समर्थन में पार्टी नेताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज करते हुए जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
सपा नेताओं का कहना है कि अवधेश सिंह एक कर्मठ और संघर्षशील प्रत्याशी हैं, जो क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा की महिला उम्मीदवार के समर्थन में सांसद और विधायक समेत कई शीर्ष नेता भी सक्रिय होकर जनसभाएं कर रहे हैं और अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा कि फाजिलनगर समाजवादी विचारधारा की मजबूत भूमि रही है। उन्होंने दावा किया कि यहां की जनता ने सपा प्रत्याशी अवधेश सिंह को जिताने का मन बना लिया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में आमजनता बेहाल है और मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।
सपा नेता संतोष यादव ने भी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास और जनहित को प्राथमिकता देते हुए अवधेश सिंह के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में जनता की समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह ज्वेलरी,मुहम्मद दानिश इराकी, श्री रामचंद्र, अशोक सिंह, जवाहर यादव, असलम उर्फ पप्पू इराकी, डॉ. इरफान, मु. हसमुद्दीन अंसारी, विजय यादव, केसर जमाल टिटू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे चुनावी माहौल दिन-प्रतिदिन रोचक होता जा रहा है।

Related Post

Leave a Comment