जन आक्रोश महिला सम्मेलन में निकली गई भब्य रैली
ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट प्रदुम्न सिंह कुशीनगर
आज हाटा नगर में “जन-आक्रोश महिला सम्मेलन” के अंतर्गत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जो मोहन वर्मा विधायक जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रैली में क्षेत्र की बड़ी संख्या में माताओं-बहनों एवं सम्मानित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए मोहन वर्मा विधायक जी ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया।