थाना कसया पुलिस ने किया शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 65 लाख की अवैध शराब व वाहन बरामद,,

थाना कसया पुलिस ने किया शराब तस्करी गैंग का भंडाफोड़, 65 लाख की अवैध शराब व वाहन बरामद,,


थाना कसया
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को थाना कसया पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान एक संगठित शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने खाद्य सामग्रियों के साथ छिपाकर ले जाई जा रही 204 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक मिनी ट्रक, एक पिकअप, एक डीसीएम तथा एक मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 65 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित तरीके से शराब की तस्करी करते हैं और खाद्य सामग्री के बीच छिपाकर वाहनों के जरिए बिहार राज्य में पहुंचाते हैं। गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से आगे-आगे चलकर रास्ते की रेकी करते हैं। बिहार में ऊंचे दामों पर शराब बेचकर यह लोग मोटा मुनाफा कमाते थे।
इस मामले में थाना कसया पर मु0अ0सं0 0236/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अनीश अहमद पुत्र मो. रफीक निवासी रहसु जनोबी पट्टी थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर
शिशुपाल कुशवाहा पुत्र छोटेलाल कुशवाहा निवासी परसौनी फाजिलनगर थाना पटहेरवा, कुशीनगर
बरामदगी का विवरण:
मिनी ट्रक (UP52T2261)
पिकअप (UP52T4293)
डीसीएम (BR06GC6347)
मोटरसाइकिल (UP57AY4184, हीरो स्प्लेंडर)
204 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस ओरिजिनल व्हिस्की (कुल 9792 पाउच, 1762.56 लीटर)
(शराब की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये)
कार्रवाई करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सहित थाना कसया पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Post

Leave a Comment