जनपद कुशीनगर के देवरिया बॉर्डर से सटे थाना चौरा खास में तैनात हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार गुप्ता को पदोन्नति मिलने पर दिवान बनाए जाने से पूरे थाने में हर्ष का माहौल देखने को मिला।

खुलासा न्यूज
24

विशेष रिपोर्ट | कुशीनगर
कुशीनगर
जनपद कुशीनगर के देवरिया बॉर्डर से सटे थाना चौरा खास में तैनात हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार गुप्ता को पदोन्नति मिलने पर दिवान बनाए जाने से पूरे थाने में हर्ष का माहौल देखने को मिला। उनकी इस उपलब्धि को लेकर पुलिस विभाग के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
बताया जा रहा है कि श्रवण कुमार गुप्ता लंबे समय से पुलिस विभाग में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके उत्कृष्ट कार्य और बेहतर व्यवहार के चलते उन्हें यह पदोन्नति मिली है। सहकर्मियों के बीच उनकी छवि एक जिम्मेदार और कर्मठ पुलिसकर्मी के रूप में जानी जाती है।
इस अवसर पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार साहनी ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया और कहा कि श्रवण कुमार गुप्ता जैसे कर्मठ और समर्पित पुलिसकर्मी विभाग की ताकत होते हैं। उन्होंने आशा जताई कि वे अपने नए पद पर भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।
थाने के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरे थाना परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा और सहकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
स्थानीय लोगों ने भी इस पदोन्नति को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार पुलिसकर्मियों को आगे बढ़ाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

रिपोर्ट :तेजप्रताप सिंह

Related Post

Leave a Comment