महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ

महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ

ुशीनगर के पावन महापरिनिर्वाण स्थली पर आज दिनांक 31 मार्च 2026 से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं समन्वय की विस्तृत समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा स्वयं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जनपद के माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह बौद्ध कॉन्क्लेव न केवल कुशीनगर की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और सुदृढ़ करेगा, बल्कि बौद्ध पर्यटन एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Related Post

Leave a Comment