आरफ्तार के कहर में फंसी दो युवकों की जिंदगी
जकल तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाना युवाओं के लिए शौक बनता जा रहा है, जो कई बार जानलेवा साबित हो रहा है। ताजा मामला जनपद कुशीनगर के नगर पंचायत तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क का है, जहां ग्राम सभा गाज़ीपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सचिन साहनी पुत्र मनोज साहनी और अंकित चौरसिया पुत्र रविंद्र चौरसिया निवासी ग्राम गाजीपुर थाना तमकुहीराज के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए अंकित चौरसिया को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तथा सचिन साहनी को जिला अस्पताल कुशीनगर रेफर कर दिया।
बायो:
बताया जा रहा है कि तमकुहीराज से बनारस को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन तमकुहीराज से समऊर बाजार की तरफ जा रहा था, जो डायवर्सन के बाद अचानक वापस मुड़ने लगा।
उसी समय तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल सवार दो युवक वाहन से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और घटनास्थल पर खून फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
रिपोर्ट:
न्यूज स्क्रिप्ट, कुशीनगर