कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट से जुड़ी बड़ी उपलब्धि: ईश्वर चंद जायसवाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट से जुड़ी बड़ी उपलब्धि: ईश्वर चंद जायसवाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

फोटो- लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित होते मथौली निवासी ईश्वर चंद जायसवाल

ओम पत्रिका न्यूज

रिपोर्ट प्रदुम्न सिंह कुशीनगर

मथौली बाजार,कुशीनगर:
पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट के अंतर्गत नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 12 सरदार भगत सिंह नगर निवासी ईश्वर चंद जायसवाल को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विशेष सम्मान राशि प्रदान की गई। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
जायसवाल के इस कार्य ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उनके पुत्र अभय जायसवाल एवं धीरज जायसवाल सहित परिवारजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ईश्वर चंद जायसवाल की यह सफलता अन्य लोगों को भी कार्बन क्रेडिट जैसे पर्यावरण हितैषी प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रमोद केजरीवाल,नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रंजीत सिंह गोलू, भूपेंद्र सिंह अंटू, विजय मद्धेशिया, अरविंद जायसवाल, मनोज जायसवाल, मनीष जायसवाल, विवेक जायसवाल, मनोज मद्धेशिया,सुधाकर जायसवाल सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Post

Leave a Comment