मतलूक छापर, फाजीलनगर स्थित CMD TVS में ऑर्बीटर स्कूटी की भव्य लॉन्चिंग, एक चार्ज में 120 किमी रेंज

मतलूक छापर, फाजीलनगर स्थित CMD TVS में ऑर्बीटर स्कूटी की भव्य लॉन्चिंग, एक चार्ज में 120 किमी रेंज

फाजीलनगर। मतलूक छापर स्थित CMD TVS शोरूम में आज ऑर्बीटर इलेक्ट्रिक स्कूटी की भव्य लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के युवा नेता श्री विजय शाही “युवराज” ने फीता काटकर स्कूटी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, ग्राहक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
लॉन्चिंग के दौरान शोरूम को आकर्षक रूप से सजाया गया था। जैसे ही ऑर्बीटर स्कूटी का अनावरण हुआ, उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया। इसके बाद कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा स्कूटी के फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई।
ऑर्बीटर स्कूटी की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 120 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच यह स्कूटी आम जनता के लिए किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प साबित हो सकती है।
इस स्कूटी की कीमत करीब ₹1,18,500 निर्धारित की गई है, साथ ही कंपनी द्वारा 3 साल की वारंटी भी दी जा रही है। CMD TVS प्रबंधन ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए आसान फाइनेंस सुविधा और आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री विजय शाही “युवराज” ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य उज्ज्वल है और इस तरह की आधुनिक स्कूटी लोगों के दैनिक जीवन को आसान बनाएंगी। उन्होंने CMD TVS को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अभय पाण्डे, अभिषेक द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, राजीव तिवारी, राजेश यादव, सोनू जायसवाल, अछबर गोंड सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लोगों ने स्कूटी का निरीक्षण किया और इसके आधुनिक फीचर्स की सराहना करते हुए खरीदारी में भी रुचि दिखाई। CMD TVS प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह स्कूटी क्षेत्र में जल्द ही लोकप्रियता हासिल करेगी।

Related Post

Leave a Comment