

कुशीनगर। लोकनायक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज किशोर पांडे के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल ने उन्हें एक प्रेरणादायी और आदर्श जनसेवक बताया है।
सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि श्री पांडे का जीवन राष्ट्र सेवा, समाज कल्याण और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित है। वे मातृशक्ति सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक हैं और समाज के दीन-दुखियों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके स्पष्ट वक्तव्य, सादगीपूर्ण जीवन और उच्च नैतिक मूल्यों के कारण वे समाज में विशेष पहचान रखते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि श्री पांडे संगठनात्मक प्रबंधन में दक्ष होने के साथ-साथ स्काउट गाइड विभाग में उच्च पद पर रहते हुए राष्ट्र सेवा के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उनका ज्ञान और नेतृत्व क्षमता युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
लोकनायक परिवार ने श्री राज किशोर पांडे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी पार्टी और समाज को दिशा देने का कार्य करते रहेंगे।
जय हिन्द – जय भारत – जय लोकनायक