देवरिया चौक ओवरब्रिज पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की सख्ती

देवरिया चौक ओवरब्रिज पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की सख्ती,,

कसया, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में देवरिया चौक ओवरब्रिज पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दिवान सुनील कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ पॉइंट पर मौजूद रहे।
टीम में शामिल धर्मेन्द्र यादव और शंभू गुप्ता ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना हेलमेट मोटरसाइकिल न चलाएं और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आती है और लोगों की जान सुरक्षित रहती है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में लगातार यातायात नियमों के पालन को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Related Post

Leave a Comment