“हिमाचली टोपी पहनाकर सुनील कुमार शुक्ल का किया सम्मान,,
मेरठ। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मेरठ जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी (वार्ड संख्या-29 किठौर-माछरा) सुबोध कुमार ने अपने आवास पर सुनील कुमार शुक्ल को हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में सक्रिय और जागरूक लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
सुबोध कुमार ने कहा कि समाज के विकास और जनसेवा के कार्यों में सभी को मिलकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने सुनील कुमार शुक्ल के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी सुनील कुमार शुक्ल को शुभकामनाएं दीं और सुबोध कुमार के सामाजिक प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।