18.5 करोड़ की लागत से हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण का शनिवार को शिलान्यास, यातायात को मिलेगी रफ्तार,,

ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट: प्रदुम्न सिंह, कुशीनगर,,

कुशीनगर जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य के तहत हाटा–देवरिया मार्ग के चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास शनिवार 14 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे किया जाएगा। लगभग 18.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास को नई गति प्रदान करेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में Vijay Kumar Dubey उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में Mohan Verma कार्यक्रम में शामिल होकर शिलान्यास करेंगे।
हाटा से देवरिया को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग लंबे समय से चौड़ीकरण की प्रतीक्षा में था। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और व्यापार व आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क चौड़ीकरण से हाटा, कसया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी तथा यह परियोजना क्षेत्रीय विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Related Post

Leave a Comment