जनता की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश : सुनील कुमार वर्मा

जनता की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता, भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश : सुनील कुमार वर्मा

कुशीनगर। थाना रबिंद्रनगर धूस के नवागत थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाने में भ्रष्टाचार पर कड़ा अंकुश लगाया जाएगा और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम किया जाएगा।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा वर्ष 2012 बैच के उपनिरीक्षक हैं। उनकी पहली तैनाती वाराणसी में हुई थी। इसके बाद उन्होंने महाराजगंज जनपद में विभिन्न थानों पर एसओ, एसएसआई और चौकी प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनकी कार्यकुशलता और बेहतर पुलिसिंग को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज ने उन्हें स्वाट टीम प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी थी। इस दौरान उन्होंने कई अहम मामलों में त्वरित कार्रवाई कर बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया।
इसके बाद 25 सितंबर 2025 को उन्हें जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज थाने में बतौर थानाध्यक्ष तैनाती मिली। अब पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 11 मार्च 2026 को उन्हें थाना रबिंद्रनगर धूस की नई जिम्मेदारी सौंपी है।
मीडिया से बातचीत में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और उसका त्वरित समाधान कराया जाएगा।

रिपोर्ट : के.एन. साहनी
टीम ओम पत्रिका, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment