दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम
ओम पत्रिका न्यूजरिपोर्ट: प्रद्युम्न सिंह, कुशीनगर
कुशीनगर। जनपद के थाना विशुनपुरा क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना विशुनपुरा पर सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 21 वर्ष की एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मामले को संज्ञान में लेकर तेजी से जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी अक्षय यादव पुत्र राजेश यादव (उम्र लगभग 27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना स्थल पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
