जनरल नॉलेज के सवालों से बच्चों की परखी शैक्षणिक गुणवत्ता,

एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल का सपहा प्राथमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण

बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया मिड-डे मील का भोजन,

जनरल नॉलेज के सवालों से बच्चों की परखी शैक्षणिक गुणवत्ता,

मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत, शिक्षकों को दिए विशेष निर्देश,

सवालों के उत्तर देने वाले छात्रों को एस डी एम डॉक्टर संतराज सिंह ने नकद पुरस्कार से किया सम्मानित…

ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट – कुशीनगर

कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कसया के उप जिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने प्राथमिक विद्यालय नौका टोला सपहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, मिड-डे मील तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।
एसडीएम ने मिड-डे मील के भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। विद्यालय में उस दिन चावल, दाल, आलू-गोभी की सब्जी, प्याज की पकौड़ी, पापड़ और सलाद बनाया गया था।
निरीक्षण की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी कसया भी विद्यालय पहुंच गए। उस समय विद्यालय में प्रधानाध्यापक दीपक मिश्रा, सहायक अध्यापक रविंद्र पाल तथा शिक्षामित्र लुशी शर्मा उपस्थित रहे।
उप जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता भी जांची और सामान्य ज्ञान से जुड़े कई प्रश्न पूछे। उन्होंने बच्चों से राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रीय पक्षी, कंप्यूटर के खोजकर्ता, पृथ्वी का सबसे बड़ा स्तनधारी जीव, एफिल टावर का स्थान, राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल, उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला, गेटवे ऑफ इंडिया, भारत के राष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल जैसे कुल 18 प्रश्न पूछकर बच्चों का ज्ञान परखा।
प्रश्नों के उत्तर देने में कक्षा 4 की छात्रा अन्वेषिका प्रथम स्थान पर रही। कक्षा 5 के छात्र आयुष और प्रिया कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि कक्षा 5 की छात्रा रानू शर्मा तृतीय स्थान पर रही। एसडीएम ने सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
निरीक्षण के दौरान कुछ बच्चे सामान्य ज्ञान में कमजोर पाए गए, जिस पर एसडीएम ने शिक्षकों को सप्ताह में एक दिन दो घंटे सामान्य ज्ञान की विशेष कक्षा संचालित करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Post

Leave a Comment