घायल युवकों के साथ पहुंचे मनबढ़ों ने इमरजेंसी में किया हंगामा, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में,

“बुरा न मानो होली है” के नाम पर हंगामा, जिला अस्पताल में डॉक्टर व गार्ड से मारपीट,

घायल युवकों के साथ पहुंचे मनबढ़ों ने इमरजेंसी में किया हंगामा, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में,

कुशीनगर।
होली के त्यौहार के दौरान “बुरा न मानो होली है” के नाम पर हुई मारपीट और हुरदंग का मामला जिला अस्पताल तक पहुंच गया। घायल युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उनके साथ पहुंचे मनबढ़ों ने इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा कर दिया।
बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान कुछ लोगों ने वहां मौजूद डॉक्टरों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर अस्पताल के गार्ड के साथ भी मारपीट की घटना सामने आई। अचानक हुए इस हंगामे से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही रविंद्र नगर पुलिस थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली के दौरान कुछ युवकों के बीच पहले आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने इमरजेंसी वार्ड में भी हंगामा कर दिया, जिससे डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों में भय का माहौल बन गया।
इस घटना के बाद एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है कि जब अस्पताल में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(ओम पत्रिका न्यूज)

Related Post

Leave a Comment