अवैध अस्पतालों पर प्रशासन सख्त, डीएम के निर्देश पर सीएमओ करेंगे जांच व कार्रवाई

अवैध अस्पतालों पर प्रशासन सख्त, डीएम के निर्देश पर सीएमओ करेंगे जांच व कार्रवाई

ुशीनगर। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खिरकिया स्थित आरएन हॉस्पिटल तथा नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में संचालित खुशी हॉस्पिटल में बिना वैध पंजीकरण व मानकों के विपरीत इलाज किए जाने की शिकायत सामने आई है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। डीएम द्वारा प्रकरण को सीएमओ कार्यालय को अग्रसारित कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
सीएमओ ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण अथवा स्वास्थ्य विभाग की स्वीकृति के अस्पताल संचालन पूरी तरह अवैध है। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सीलिंग, एफआईआर एवं अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम शीघ्र ही दोनों संस्थानों का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच करेगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि इलाज के लिए केवल पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त अस्पतालों का ही चयन करें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
संदेश स्पष्ट है — स्वास्थ्य के नाम पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Post

Leave a Comment