भाजपा नेता प्रिंस कुमार मद्धेशिया सभासद ने किया क्षेत्र भ्रमण,

भाजपा नेता प्रिंस कुमार मद्धेशिया सभासद ने किया क्षेत्र भ्रमण,

ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट – प्रधुमन सिंह, कुशीनगर,
रामकोला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पंचायत मथौली बाजार के सभासद प्रिंस कुमार मद्धेशिया ने आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। वार्ड नंबर 13, मथौली बाजार में प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ शहरों के साथ-साथ गांवों तक पहुंच रहा है।
उन्होंने दावा किया कि बिजली व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना और सड़कों के निर्माण जैसे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिली है। उनका कहना था कि जिन क्षेत्रों को नगर पंचायत का दर्जा मिला है, वहां आधारभूत सुविधाओं में सुधार देखने को मिल रहा है।
प्रिंस कुमार मद्धेशिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है, इसलिए ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान भाजपा नेता ने लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की बात कही। स्थानीय स्तर पर उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Post

Leave a Comment