कसया में एसडीएम संतराज सिंह की जनसुनवाई, शिकायतों का मौके पर निस्तारण
कसया, कुशीनगर।
तहसील कसया में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) संतराज सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। प्रमुख रूप से राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रशासनिक शिकायतें सामने आईं।
एसडीएम संतराज सिंह ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान राजस्व कर्मियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने तथा अनावश्यक विलंब न करने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर बल दिया गया।
फरियादियों ने एसडीएम की सक्रियता और कार्यशैली की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
रिपोर्ट: के एन साहनी

सच्ची रिपोर्ट