गैंगेस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट: के एन साहनी
जनपद कुशीनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली हाटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 18 फरवरी 2026 को गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुफियान सिद्दकी उर्फ सुफियान आलम उर्फ महमूद आलम पुत्र औरंगजेब, निवासी कुचिया मठिया, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 81/2026, धारा 3(1) यू.पी. गैंगेस्टर एक्ट, थाना को0 हाटा
मु0अ0सं0 622/2024, धारा 109/61 बीएनएस, 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट, 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना को0 हाटा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री संजय दूबे
अपराध निरीक्षक श्री गुलाब यादव
कांस्टेबल उमाशंकर यादव
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
गैंगेस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar