2023 बैच के युवा दरोगा दिव्यांशु कुमार पाण्डेय: सेवा और न्याय ही प्राथमिकता

2023 बैच के युवा दरोगा दिव्यांशु कुमार पाण्डेय: सेवा और न्याय ही प्राथमिकता
जनपद कुशीनगर की हाटा कोतवाली के नगर चौकी कस्बा में तैनात 2023 बैच के सबइंस्पेक्टर दिव्यांशु कुमार पाण्डेय अपनी संवेदनशील कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चा में हैं। मूल रूप से गाजीपुर के निवासी दिव्यांशु कुमार पाण्डेय ने वर्ष 2023 बैच में उत्तर प्रदेश पुलिस जॉइन कर अपनी पहली पोस्टिंग जनपद कुशीनगर में पाई।
लगभग दो वर्ष पूरे होने को हैं, और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ पीड़ितों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनका स्पष्ट कहना है कि “पीड़ितों की सेवा करना और दोषियों को सजा दिलाना ही हमारी प्राथमिकता है।”
दिव्यांशु कुमार पाण्डेय का मानना है कि पुलिस की वर्दी केवल अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और विश्वास का दायित्व भी है। वे फरियादियों से विनम्र संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने अपने इस मुकाम का श्रेय अपने माता-पिता, भाई, मित्रों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद को दिया है। युवा दरोगा की सकारात्मक सोच और सेवा भाव से क्षेत्रीय जनता में विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट: ओम पत्रिका, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment