रिपोर्ट: के एन साहनी, कुशीनगर
कसया, कुशीनगर। पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित मां वैष्णो देवी हार्डवेयर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और आम उपभोक्ताओं के लिए भरोसे का केंद्र बनता जा रहा है। यहां कृषि एवं घरेलू उपयोग के सामान उचित एवं सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है।
दुकान पर चारा मशीन, पीवीसी पाइप, कटरेन, पानी की टंकी, मोटर पंप, हैंडपंप सहित प्लंबर के सभी प्रकार के सामान उपलब्ध हैं। किसानों का कहना है कि यहां उन्हें एक ही स्थान पर जरूरी कृषि उपकरण और घरेलू सामग्री मिल जाती है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
दुकान के प्रोपराइटर अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल व्यापार करना नहीं, बल्कि सेवा भाव के साथ ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता का सामान सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही दुकान में सामान रखा जाता है।
ग्रामीण ग्राहकों ने बताया कि मां वैष्णो देवी हार्डवेयर पर सामान के साथ विश्वास भी मिलता है। उचित मूल्य, गुणवत्ता और व्यवहार कुशलता के कारण यह प्रतिष्ठान क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।