महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबा कुशीनगर, भव्य शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब,

महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में डूबा कुशीनगर, भव्य शिव बारात में उमड़ा जनसैलाब,

झांकियों ने मोहा मन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच संपन्न हुआ आयोजन,कराहिया ,कुबेरनाथ, सिधुआ चौपरिया मंदिर पर हुआ जलाभिषेक लगा मेला

कुशीनगर। रिपोर्ट – के एन साहनी
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद कुशीनगर शिवमय हो उठा। कसया, पडरौना, हाटा, रामकोला, फाजिलनगर, तमकुहीराज तथा दुदही समेत विभिन्न नगरों में निकली भव्य शिव बारात में हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।ढोल-नगाड़ों की गूंज, हर-हर महादेव के जयघोष और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शिव बारात ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी, गणों व विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ बारात में शामिल हुए।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
इतने विशाल आयोजन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह तथा एसडीएम डॉ. संतराज सिंह एवं तहसीलदार धर्मवीर सिंह की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी रखी गई। प्रशासन की सक्रियता के चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
देर रात तक चला शिव जागरण
कई स्थानों पर भव्य शिव जागरण का भी आयोजन किया गया, जहां भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
महाशिवरात्रि के इस अवसर पर कुशीनगर में आस्था, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।(रिपोर्ट: के एन साहनी, कुशीनगर)

Related Post

Leave a Comment