पिपरा जटामपुर कुबेरस्थान में 100 बेड का सीपी हॉस्पिटल बना गरीबों के लिए सहारा




विशेष संवाददाता, कुशीनगर
कुशीनगर जनपद के पिपरा जटामपुर, कुबेरस्थान स्थित सीपी हॉस्पिटल आज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। एक परिवार के संकल्प और वर्षों की मेहनत से साकार हुआ यह अस्पताल अब आमजन के लिए आशा की किरण साबित हो रहा है। स्थानीय लोग इसे स्नेहपूर्वक “सीपी प्रजापति” के नाम से जानते हैं।
अस्पताल के संस्थापक डॉ. पी.के. प्रजापति (डिप्लोमा इन आर्थोपेडिक एंड प्लास्टर टेक्नीशियन) ने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 बेड के इस आधुनिक अस्पताल की स्थापना की है।
अस्पताल में ओपीडी, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा, जनरल सर्जरी, आर्थो सर्जरी, प्लास्टर सुविधा, डेंटल, एक्स-रे, पैथोलॉजी, आर्थोस्कोपी, जॉइंट रिप्लेसमेंट, 24 घंटे एंबुलेंस सेवा तथा मेडिकल स्टोर की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।
विशेष बात यह है कि निजी अस्पताल होने के बावजूद यहां आर्थिक रूप से कमजोर एवं निरीह मरीजों का उपचार निःशुल्क किया जाता है। सड़क दुर्घटना एवं हड्डी रोग से संबंधित मामलों में यह अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।
स्वास्थ्य सेवा को जनसेवा का माध्यम मानते हुए संचालित यह संस्थान आज कुबेरस्थान क्षेत्र में विश्वास का प्रतीक बन चुका है।