मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय में गृह विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का भव्य आयोजन

ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट – प्रधुमन सिंह, कुशीनगर

मथौली (कुशीनगर)। मोतीचक क्षेत्र स्थित मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग द्वारा प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में पोषण, वस्त्र निर्माण, हस्तशिल्प तथा विभिन्न घरेलू उपयोग की सामग्रियों के आकर्षक मॉडल और व्यंजन प्रस्तुत किए गए। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पकवान, सजावटी वस्तुएँ और हस्तनिर्मित सामग्री आकर्षण का केंद्र रहीं। आगंतुकों ने स्टॉलों का अवलोकन कर छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मथौली की शाखा प्रबंधक आराधना राव एवं महाविद्यालय की प्रबंधक रागिनी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गृह विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है, जो छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागाध्यक्ष एवं समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। अंत में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष मांडवी श्रीवास्तव, उपप्राचार्य शकील अफगन, रमेश यादव, अभय सिंह, सुधीर चौहान, रजनीश पांडेय, माला यादव, अशोक कसौधन, श्रीमती पूजा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment