अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का पर्दाफाश, 28 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद,
चार तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो व गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज,
पडरौना, 13 फरवरी 2026।
जनपद कुशीनगर के थाना कोतवाली पडरौना पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बोलेरो वाहन व गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की है। बरामद माल व वाहनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई शुक्रवार को की गई।
पुलिस के अनुसार तस्कर बोलेरो व ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। बिहार में शराबबंदी के कारण ऊंचे दाम पर बिक्री कर लाभ कमाने की योजना थी।
बरामदगी में शामिल—
58 पेटी रॉयल स्टेज सुपीरियर व्हिस्की (696 बोतल, 750 एमएल)
84 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस (4032 पाउच, 180 एमएल)
बोलेरो वाहन संख्या BR01PF2681
ट्रैक्टर स्वराज मय ट्रॉली संख्या UP52M2939
गिरफ्तार अभियुक्तों में तीन बिहार राज्य के पश्चिमी चम्पारण जनपद के निवासी तथा एक कुशीनगर जनपद का निवासी बताया गया है।
इस संबंध में थाना कोतवाली पडरौना पर मु0अ0सं0 84/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सहित उपनिरीक्षकों व आरक्षियों की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
पडरौना, 13 फरवरी 2026।