जनहित की खबर से तिलमिलाया ईंट भट्ठा मालिक, पत्रकार को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

जनहित की खबर से तिलमिलाया ईंट भट्ठा मालिक, पत्रकार को फोन पर दी जान से मारने की धमकी

कुशीनगर। धर्मपुर–चौपरिया वाया लक्ष्मीपुर सिंधुआ बांगर मार्ग की बदहाल स्थिति और किसानों की दुर्दशा उजागर करने वाली खबर प्रकाशित होते ही कथित तौर पर ईंट भट्ठा मालिक बौखला उठा। आरोप है कि खबर से नाराज होकर उसने संबंधित पत्रकार को दूरभाष पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की खुली धमकी दे डाली।
ग्रामीणों द्वारा सड़क को निजी व्यावसायिक उपयोग से बर्बाद किए जाने की शिकायतों को प्रमुखता से उठाया गया था। खबर में यह भी उल्लेख था कि भारी ट्रेलर और जेसीबी की आवाजाही से सार्वजनिक मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है और किसान खेत तक जाने के लिए जूझ रहे हैं। यही सच सामने आते ही भट्ठा संचालक तिलमिला गया।
पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि फोन पर खबर हटाने का दबाव बनाया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। यह घटना न केवल एक पत्रकार को डराने-धमकाने का प्रयास है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला भी है।
स्थानीय पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि जनहित की खबरों पर इस तरह दबंगई दिखाई जाएगी तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर धमकी देने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वह निर्भीक होकर अपना दायित्व निभा सके।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन दबंगई के आगे झुकेगा या सच लिखने वालों के साथ खड़ा होगा?

Related Post

Leave a Comment