
म
हाशिवरात्रि व रमजान के मद्देनजर कसया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट: काशीनाथ साहनी कसया, कुशीनगर।
आगामी महाशिवरात्रि एवं रमजान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कसया थाना परिसर में दोपहर 12:45 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जीत बहादुर यादव, एसआई मुन्नीलाल सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं धर्मगुरु उपस्थित रहे।
थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने कहा कि दोनों पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं पारस्परिक सहयोग के साथ मनाए जाएं। उन्होंने अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जीत बहादुर यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पत्रकार बंधुओं से भी बैठक की कार्यवाही को जनहित में प्रसारित करने का अनुरोध किया गया।
म
हाशिवरात्रि व रमजान के मद्देनजर कसया थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न