आईजीआरएस निस्तारण में कसया तहसील ने मारी बाज़ी, एसडीएम संतराज सिंह ‘बघेल’ का 100% प्रदर्शन

आईजीआरएस निस्तारण में कसया तहसील ने मारी बाज़ी, एसडीएम संतराज सिंह ‘बघेल’ का 100% प्रदर्शन

कुशीनगर।
जनपद कुशीनगर की तहसीलों में आईजीआरएस (जन शिकायत निवारण प्रणाली) के निस्तारण को लेकर जारी जनवरी 2026 की तहसील स्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट में कसया तहसील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। कसया तहसील के उप जिलाधिकारी संतराज सिंह ‘बघेल’ के नेतृत्व में आईजीआरएस प्रकरणों का शत-प्रतिशत (100%) निस्तारण कर प्रशासनिक कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार कसया तहसील को पूर्णांक 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं, जिससे उसे रैंक-1 मिला है। यह उपलब्धि नियमित जनसुनवाई, समयबद्ध कार्रवाई और फरियादियों के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक रवैये का परिणाम मानी जा रही है।
प्रशासनिक हलकों में कसया तहसील का यह प्रदर्शन अन्य तहसीलों के लिए मानक और प्रेरणास्रोत बनकर सामने आया है। आमजन में भी शिकायतों के त्वरित समाधान से प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।

Related Post

Leave a Comment