कसया तहसील में फरियादियों की जगी उम्मीद, लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

Spread the love

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक जी की जनसुनवाही

कसया। तहसील कसया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक के कार्यभार संभालने के बाद फरियादियों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद जगी है। तहसील परिसर में अब उनके कामकाज और जनसुनवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

जनसुनवाई के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस अधिकारी या कर्मचारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि पीड़ितों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े।

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के साथ संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान कानूनगो शिव मुरारी लाल श्रीवास्तव, मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी , स्टोनो विशाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: के एन साहनी
सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *