देवरिया पुलिस ने मारा अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा दो गिरफ्तार
देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार निवासी रामेश्वर सिंह के हेतिमपुर स्थित मकान में कथित रूप से पटाखा बनाने का काम चलने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद देवरिया प्रशासन, स्वाट टीम और महुआडीह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पकड़ा।
बताया गया कि करीब 15 दिन पहले असलम, निवासी नौतन हथियागढ़, थाना महुआडीह, जनपद देवरिया, को मुन्ना यादव के माध्यम से रामेश्वर सिंह के मकान में यह कहते हुए कमरा दिलाया गया था कि उसकी बेटी की पढ़ाई के लिए उसे रहने की जरूरत है। बताया जा रहा है कि असलम ने अपने भाई से विवाद होने की बात भी कही थी। इसी आधार पर सिंह ने उसे अपने पक्के मकान में कमरा दे दिया।
कुछ दिनों बाद मकान की गतिविधियों पर संदेह होने पर जानकारी जुटाई गई, जिसके बाद कथित रूप से वहां पटाखा बनाने का काम किए जाने की जानकारी सामने आई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने हेतिमपुर स्थित मकान पर कार्रवाई की।
कार्रवाई सीओ सदर रेड्डी के नेतृत्व में स्वाट टीम एवं महुआडीह थानाध्यक्ष की टीम द्वारा किए जाने की जानकारी है। पुलिस ने मौके से पटाखा निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद करने के साथ असलम को हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट: के एन साहनी

