हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह, शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का बढ़ाया मनोबल

हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह, शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का बढ़ाया मनोबल

खड्डा/कुशीनगर।
खड्डा क्षेत्र स्थित मानती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिकोत्सव सह विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एन.पी. कुशवाहा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
विशिष्ट अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भरा रहा। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं नाट्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास साफ झलकता रहा।
विदाई समारोह के दौरान भावनात्मक क्षण भी देखने को मिले, कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, वहीं विद्यालय प्रबंधक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
समारोह के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अविस्मरणीय बन गया।
रिपोर्ट : प्रदुम्न सिंह / ऋषिकेश निषाद

Related Post

Leave a Comment