ताइवान की महिला पर्यटक का गुम मोबाइल कुशीनगर पुलिस ने किया बरामद
एसपी केशव कुमार के त्वरित हस्तक्षेप से पर्यटक को मिली राहत

विदेशी महिला ने कुशीनगर पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
कुशीनगर।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को ताइवान निवासी श्रीमती लिन लियांग-चुन (Lin Liang-Chun) महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में दर्शन कर रही थीं। इसी दौरान उनका आई-फोन 17 प्रो मोबाइल फोन परिसर में कहीं गुम हो गया। विदेशी पर्यटक के मोबाइल गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
एसपी केशव कुमार के निर्देश पर पर्यटन थाना की एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप गुम हुआ मोबाइल फोन सुरक्षित एवं सकुशल बरामद कर लिया गया।
दिनांक 09 फरवरी 2026 को बरामद मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया के तहत महिला पर्यटक श्रीमती लिन लियांग-चुन को सुपुर्द किया गया।महिला पर्यटक ने जताया आभार
मोबाइल वापस मिलने पर ताइवान की महिला पर्यटक ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार सहित पूरी कुशीनगर पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित व सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की।
बरामदगी विवरणआई-फोन 17 प्रो (iPhone 17 Pro)
अनुमानित कीमत : ₹1,34,900
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 शरद भारती – थानाध्यक्ष, पर्यटन थाना कुशीनगर
उ0नि0 नरेंद्र उपाध्याय – पर्यटन थाना कुशीनगर
का0 शानू कुमार – पर्यटन थाना कुशीनगर
का0 माधूरी – पर्यटन थाना कुशीनगर
कुशीनगर पुलिस की साख मजबूत
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि कुशीनगर पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बल्कि विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा व सहायता के प्रति भी पूरी तरह सजग और संवेदनशील है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की सकारात्मक छवि बन रही है।
रिपोर्ट : के एन साहनीजनपद : कुशीनगर