



थाना रबिन्द्र नगर धुस में साइबर सेल की विशेष जागरूकता मीटिंग सम्पन्न — ग्राम प्रधानों से लेकर विद्यार्थियों तक बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
कुशीनगर।
आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को समय 12:30 बजे थाना रबिन्द्र नगर धुस में साइबर सेल द्वारा विशेष जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, सभासद, सम्भ्रांत नागरिक, गणमान्य व्यक्ति, तथा स्थानीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएँ और छात्र-छात्राओं समेत बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।
साइबर टीम ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
साइबर सेल की टीम ने उपस्थित लोगों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रकार, बचाव के उपाय और शिकायत दर्ज कराने की सही प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने विशेष रूप से बताया कि—
- अज्ञात नंबरों व लिंक पर क्लिक न करें
- बैंकिंग जानकारी किसी को शेयर न करें
- सोशल मीडिया पर ओटीपी, पासवर्ड व निजी जानकारी साझा न करें
- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या नजदीकी थाने में सूचना दें
स्थानीय जनता को सतर्क रहने की अपील
थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं सजग रहें और अपने गांव-क्षेत्र में भी दूसरों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठगी या धोखाधड़ी का शिकार न हो।
अभियान के अंत में अधिकारीगण ने इस प्रकार की जागरूकता बैठकों को समय-समय पर आयोजित करने पर बल दिया।
थाना रबिन्द्र नगर धुस से — के. एन. साहनी की रिपोर्ट