पीड़ित जनता की सुनवाई सर्वोच्च प्राथमिकता: इत्यानंद पाण्डेय
कसया। थाना कसया परिसर में जनसुनवाई के दौरान थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने पीड़ितों की पीड़ा और परेशानी को समझते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। थानाध्यक्ष ने संबंधित उपनिरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों को मामलों की जांच कर गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बताया जाता है कि थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय का जनसुनवाई पर विशेष जोर है। वह थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को टालने के बजाय संबंधित पुलिसकर्मियों से मौके पर ही जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हैं।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन में कसया थाना पुलिस द्वारा सुबह से दोपहर तक जनसुनवाई कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित की सुनवाई और उसे न्याय दिलाने की दिशा में नियमानुसार कार्रवाई करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।


