महराजगंज में बलवंत शाही का जनसंपर्क अभियान तेज






अधिवक्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दिया समर्थन
क्रम संख्या 76 पर प्रथम वरीयता का मत देने की अपील
15 सूत्रीय अधिवक्ता हित कार्यक्रम रहा चर्चा में
रिपोर्ट: के.एन. साहनी, महराजगंज (उ.प्र.)
महराजगंज।
यू.पी. बार काउंसिल चुनाव को लेकर प्रत्याशी बलवंत शाही एडवोकेट (पूर्व मंत्री, सिविल कोर्ट गोरखपुर) ने 6 दिसंबर 2025 को महराजगंज जनपद की निचलौल और नौतनवा तहसीलों में अधिवक्ता साथियों से व्यापक जनसंपर्क किया। अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारी समर्थन देने का भरोसा दिया।
जनसंपर्क बैठक में बलवंत शाही ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अधिवक्ता समाज की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। उन्होंने अपने 15 सूत्रीय अधिवक्ता हित कार्यक्रम के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से रखा, जिसमें चेंबर व्यवस्था सुधार, सुरक्षा प्रबंधन, कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार और न्यायिक ढांचे को मजबूत करना शामिल है।
उनकी बातों का अधिवक्ता समाज पर गहरा असर दिखाई दिया। मौजूद अधिवक्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच क्रम संख्या 76 के सामने प्रथम वरीयता (1) का मत देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण लिया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता वैभव शाही, संदीप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रवीण दूबे सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।