विकलांग पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार — निबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नरचोचवा नटवलिया गांव की घटना

विकलांग पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार — निबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नरचोचवा नटवलिया गांव की घटना

कुशीनगर।
थाना निबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम नरचोचवा नटवलिया की एक विकलांग महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता शीला देवी पत्नी अनिल ने बताया कि उसके परिवार को आवास निर्माण के लिए सरकारी धन स्वीकृत हुआ था, और उसी धन से उसका घर बन रहा था। इसी बात को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों ने रंजिशवश उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।

🔶 पीड़िता का गंभीर आरोप

शीला देवी के अनुसार—

भसुर पूर्णवासी,

मुन्नीलाल,

मधु पत्नी निखिलेश,

भूषण पुत्र निखिलेश,

और बबलू पुत्र मुन्नीलाल

ने मिलकर उसके ऊपर हमला किया।

पीड़िता ने बताया कि
➡️ आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की,
➡️ उसके कान का टप्स और मंगलसूत्र खींचकर नोच लिया,
➡️ जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

🔶 थाना स्तर पर नहीं हुई सुनवाई— तब पहुंची एसपी कार्यालय

शीला देवी का कहना है कि घटना की जानकारी थाना पुलिस को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
न्याय की उम्मीद में वह अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पूरी घटना बताई।

🔶 एसपी ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि
➡️ प्रकरण की जांच प्राथमिकता से की जाए,
➡️ दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,
➡️ और पीड़िता की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

🔶 पीड़िता और पति की स्थिति भी नाजुक

गांव वालों के अनुसार,
विकलांग पीड़िता शीला देवी तथा उसका पति अनिल अर्धविक्षिप्त बताए जाते हैं,
जिससे परिवार की स्थिति और अधिक दयनीय है।
ऐसे कमजोर और निर्बल दंपती के साथ हुई घटना को ग्रामीणों ने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और उम्मीद जताई है कि पुलिस अब शीघ्र न्याय दिलाएगी।

Related Post

Leave a Comment