कुशीनगर से बड़ी सफलता: अंतर्जनपदीय चोरी–टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
लोकेशन : कुशीनगर
रिपोर्ट : K.N. SAHANI / T.P. SINGH



कुशीनगर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कसया तथा स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय चोरी और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 7 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण तथा ₹1,92,500 नकद बरामद किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन,
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण
तथा क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 725/2025 एवं 643/2025 के संबंध में आज 30 नवंबर 2025 को यह कार्रवाई की। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा का ब्यान
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया—
“कुशीनगर पुलिस ने सक्रिय अंतर्जनपदीय टप्पेबाजी गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। सात अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं और उनके कब्जे से आभूषण व नकद बरामद हुए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आम नागरिकों को निशाना बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे—
• बस स्टैंड, मेले और बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सक्रिय रहते थे।
• विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर चोरी, टप्पेबाजी व जालसाजी करते थे।
• चोरी का सामान बेचकर प्राप्त रुपये आपस में बांटकर अपना और परिवार का खर्च चलाते थे।
जिन मुकदमों का खुलासा हुआ
- मुकदमा अपराध संख्या 0643/2025 — धारा 303(2), 317(2) BNS — थाना कसया
- मुकदमा अपराध संख्या 0725/2025 — धारा 303(2), 317(2) BNS — थाना कसया
- मुकदमा अपराध संख्या 0288/2025 — धारा 303(2), 304 BNS — थाना सलेमपुर, देवरिया
- मुकदमा अपराध संख्या 0333/2025 — धारा 303(2), 318(4) BNS — थाना गोला, गोरखपुर
- मुकदमा अपराध संख्या 0278/2025 — धारा 318(4), 303(2) BNS — थाना एम्स, गोरखपुर
- मुकदमा अपराध संख्या 0588/2025 — धारा 318(4), 316(2) BNS — थाना कोतवाली पडरौना
- मुकदमा अपराध संख्या 0632/2025 — धारा 318(4) BNS — थाना पडरौना
गिरफ्तार सात अभियुक्त
- आकाश डोम — मेहरापुरवा, देवरिया
- विक्रम डोम — परशुराम चौराहा, देवरिया
- अतीश डोम — छोटी बेवरी, गोला, गोरखपुर
- करन डोम — जमुना सदन चमटोली, देवरिया
- दीपक — जमुना सदन चमटोली, देवरिया
- पवन — जमुना सदन चमटोली, देवरिया
- अमरेश डोम — काशीराम आवास, देवरिया
बरामदगी का विवरण
• 01 जोड़ी झुमका (पीली धातु)
• 02 अदद चैन (पीली धातु)
• 01 मंगलसूत्र (पीली धातु)
• 01 जोड़ी पावजेब (सफेद धातु)
• 01 जोड़ी पायल (सफेद धातु)
• 01 लाकेट (पीली धातु)
• ₹1,92,500 नकद
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- निरीक्षक आशुतोष सिंह (SWAT प्रभारी)
- थानाध्यक्ष उ0नि0 अभिनव मिश्रा — थाना कसया
- उ0नि0 रुद्रप्रताप सिंह
- उ0नि0 गौरव कुमार श्रीवास्तव
- उ0नि0 ब्रह्म कुमार उपाध्याय
- उ0नि0 वरुणेश उपाध्याय
- उ0नि0 दीपक प्रधान
- हे0का0 कमलेश यादव
- का0 उमाशंकर यादव
- का0 अमित यादव
- का0 महेन्द्र कुमार
- का0 मो. इमरान खान
- का0 बृजेश कुशवाहा
- हे0का0 रणजीत (SWAT)
- हे0का0 विरेन्द्र (SWAT)
- का0 ऋषि पटेल (SWAT)