कसया थाने में नई तैनाती—अयोध्या के ईमानदार व अनुभवी SI रुद्रप्रताप सिंह ने संभाला चार्ज

कुशीनगर।
कसया थाने में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 1994 बैच के अनुभवी एवं ईमानदार सब इंस्पेक्टर रुद्रप्रताप सिंह की नई पोस्टिंग की गई है। जानकारी के अनुसार उनका मूल निवास अयोध्या है, और वह गोरखपुर से 30 तारीख को स्थानांतरित होकर कुशीनगर पहुंचे हैं।
पुलिसिंग के क्षेत्र में अपने विशेष कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले एसआई रुद्रप्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि “कानून का अनुपालन कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जनता की सुरक्षा और न्याय हमारी पहली प्राथमिकता है।”
उन्होंने यह भी बताया कि कसया थाने की मजबूत टीम के अध्यक्ष एवं प्रभारी थानाध्यक्ष श्री अभिनव मिश्रा के साथ काम करने का अवसर पाकर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और पूरी ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन करेंगे।
स्थानीय लोगों में भी उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी तैनाती से कसया क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी