CO सदर ने थाना पडरौना में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश


CO सदर ने थाना पडरौना में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

प्रेस नोट — जनपद कुशीनगर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह द्वारा थाना कोतवाली पडरौना में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा हेतु अर्दली रूम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विवेचक उपस्थित रहे।

क्षेत्राधिकारी सदर ने लंबित अभियोगों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए। साथ ही उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों तथा दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने I.G.R.S. के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही साईबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, तथा जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न अभियानों में और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा।

क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/अभ्यर्थी की शिकायत को धैर्यपूर्वक सुना जाए, त्वरित जांच कराकर समयबद्ध एवं न्यायोचित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


Related Post

Leave a Comment