पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु CO खड्डा की अर्दली रूम बैठक


पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु CO खड्डा की अर्दली रूम बैठक

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री विरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना खड्डा में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा हेतु अर्दली रूम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विवेचक उपस्थित रहे।

क्षेत्राधिकारी खड्डा ने लंबित अभियोगों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों एवं निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने I.G.R.S. के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर विधिक कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त साईबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनपद स्तर पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों में और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा।

क्षेत्राधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/अभ्यर्थी की शिकायत को धैर्यपूर्वक सुना जाए, तत्पश्चात त्वरित जांच कराकर न्यायोचित एवं समयबद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


Related Post

Leave a Comment