रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर व्यापार मंडल महिला जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बहनों संग मनाई जयंती
कुशीनगर/पडरौना।
पूर्वांचल व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सैनी के निर्देश पर पडरौना विधानसभा क्षेत्र के खिरकिया में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल की नव नियुक्त महिला जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने अपनी संगठन की महिला साथियों के साथ मिठाई वितरित कर वीरांगना को नमन किया।

कार्यक्रम में पूनम जायसवाल ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारतीय इतिहास की अमर वीरांगना हैं, जिनके साहस, त्याग और देशभक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संगठन की सभी महिलाओं को संगठित रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस दौरान दर्जनों महिलाएँ उपस्थित रहीं और वीर मातृशक्ति के योगदान को याद किया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने आयोजन के लिए पूनम जायसवाल और टीम का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं और उनकी वीरता को आने वाले समय तक यादगार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्ट : के. एन. साहनी