उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कुशीनगर इकाई ने मनाया 64वां स्थापना दिवस, जिलाधिकारी रहे मुख्य अतिथि
कुशीनगर।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा इकाई कुशीनगर द्वारा अपनी मातृ संस्था का 64वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह व गरिमा के साथ राजघराना रिजॉर्ट, गोपालगढ़ में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।




कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुशीनगर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी (वि.रा) एवं जिला न्यायिक अधिकारी सहित उप जिलाधिकारी कसया भी शामिल हुए। अधिकारियों ने स्थापना दिवस पर लेखपाल संघ के योगदान की सराहना करते हुए राजस्व कार्यों में पारदर्शिता व तत्परता बनाए रखने का आह्वान किया।
इसके उपरांत संघ के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में जिले की सभी तहसीलों से आए लेखपाल, पूर्व राजस्व निरीक्षक एवं अन्य राजस्व कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संजय कुमार पाल ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से—
- हृदयानंद वर्मा (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
- पवन कुमार वर्मा (जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष)
- राधेश्याम सिंह (तहसील अध्यक्ष, कसया)
- सुनील कुशवाहा (तहसील मंत्री, कसया)
- बृजनारायण सिंह (तहसील अध्यक्ष, खड्डा)
- विश्व प्रकाश राजन (तहसील मंत्री, खड्डा)
- हरिशंकर सिंह (राजस्व निरीक्षक, भोला अध्यक्ष)
- राहुल सिंह (तहसील अध्यक्ष, कप्तानगंज)
सहित जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारी, लेखपाल एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : के.एन. साहनी