बिना किसी अनुमति पत्र के चोरी-चोरी कटवा लिए 7 सागौन के पेड़ग्रामीणों में आक्रोश, पीड़ित ने दी तहरीर


बिना किसी अनुमति पत्र के चोरी-चोरी कटवा लिए 7 सागौन के पेड़
ग्रामीणों में आक्रोश, पीड़ित ने दी तहरीर

कसया, कुशीनगर।
थाना कसया क्षेत्र के ग्राम मठिया माधोपुर में बिना किसी सरकारी अनुमति के 7 सागौन के पेड़ चोरी-चोरी कटवाए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसे सरासर गुंडई और वन संपदा की खुली लूट करार दिया है।

जानकारी के मुताबिक अराजी संख्या 649 में गिरे पड़े सागौन के पेड़ को अरविन्द पुत्र रामबृक्ष ने बिना अनुमति के कटवाकर उठवा लिया। पीड़ित त्रिलोकी पुत्र केश्वर ने बताया कि वह अपने गिरे हुए पेड़ों की कटान के लिए वन विभाग से परमिट बनवाने की प्रक्रिया में थे, लेकिन इससे पहले ही अरविन्द ने चोरी-चोरी पेड़ों को कटवा लिया।

पीड़ित ने थानाध्यक्ष कसया और वन विभाग को तहरीर देते हुए कहा कि—

  • चोरी कर काटा गया पेड़ तुरंत बरामद किया जाए
  • आरोपी पर वन अधिनियम व चोरी की धाराओं में FIR दर्ज हो
  • कटी हुई लकड़ी उन्हें सुपुर्द की जाए
  • भविष्य में ऐसे अवैध कटान पर रोक लगाने हेतु सख्त कार्रवाई की जाए

ग्रामीणों का कहना है कि सागौन की लकड़ी अत्यंत मूल्यवान होती है और बिना परमिट कटान करना गंभीर अपराध है। इस घटना ने गांव में तनाव और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।


Related Post

Leave a Comment