जमीनी विवाद में युवक की मौत :तीन आरोपी हिरासत में, गांव में तनाव


जमीनी विवाद में युवक की मौत — तीन आरोपी हिरासत में, गांव में तनाव


कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के बहिराबारी गांव में जमीन के झगड़े ने ली एक जान, पुलिस की तत्परता से माहौल शांत

कुशीनगर, 13 नवम्बर 2025।
थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहिराबारी में गुरुवार को दो पट्टीदारों के बीच जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में 20 वर्षीय राकेश आर्य पुत्र राज कोकिल आर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तमकुहीराज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि,

“यह घटना पुराने जमीन विवाद से जुड़ी है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।”

गांव में शोक और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पंचायत में समझौते की कोशिशें भी नाकाम रहीं।

फिलहाल गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।


Related Post

Leave a Comment