कप्तान केशव कुमार की सख्ती — यातायात कार्यालय रविन्द्रनगर धूस का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश
कुशीनगर।
पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को यातायात कार्यालय रविन्द्रनगर धूस का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे गए सभी अभिलेखों, यातायात रजिस्टर, चालान बुक, वाहन जब्ती रजिस्टर, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन पंजीकरण से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की।

एसपी ने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख पूर्णतः अद्यतन रखे जाएं, डिजिटल अपडेशन नियमित रूप से किया जाए, और अभिलेखों का सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।


महोदय ने यातायात कार्यालय परिसर, वाहन स्टैंड, मालखाना, ड्यूटी रूम एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आदेश दिया कि ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट/सीट बेल्ट के वाहन चलाने, और शराब पीकर वाहन चलाने जैसी अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा नियमित चेकिंग अभियान चलाए जाएं।
इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन, स्कूल-कॉलेजों में ट्रैफिक नियमों की शिक्षा एवं आमजन से संवाद स्थापित कर यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसपी केशव कुमार ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष होनी चाहिए।
अंत में उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, कर्मचारियों की वर्दी, नाम पट्टिका और ड्यूटी अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।