पुलिस लाइन कुशीनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों को शस्त्र वितरण से पूर्व हुई पारंपरिक शस्त्र पूजा
कुशीनगर, 11 नवंबर।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार को प्रशिक्षु आरक्षियों की प्रशिक्षण प्रक्रिया के क्रम में शस्त्र वितरण से पूर्व पारंपरिक शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।




वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के बीच प्रशिक्षु आरक्षियों को शस्त्र सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल शारीरिक दक्षता का नहीं, बल्कि अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
शस्त्र वितरण के बाद प्रशिक्षण का अगला चरण आरंभ होगा, जिसमें फील्ड ट्रेनिंग, शस्त्र संचालन, ड्रिल तथा परिस्थिति आधारित अभ्यास शामिल किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक कुशीनगर, पुलिस लाइन के प्रशिक्षकगण, स्टाफ तथा सभी प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।